चक्रधरपुर : चक्रधरपुर निवासी रेलकर्मी संतोष प्रधान के इकलौते पुत्र शैलेश प्रधान (15) का शव शुक्रवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में रेल पटरी पर बरामद हुआ. यह घटना कैसे हुई और इतनी रात शैलेश कैसे केपीएस के पीछे रेल पटरी तक पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है. इस मामले में शैलेश के पिता के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर निवासी रेलकर्मी संतोष प्रधान के इकलौते पुत्र शैलेश प्रधान (15) का शव शुक्रवार की देर रात संदिग्ध अवस्था में रेल पटरी पर बरामद हुआ. यह घटना कैसे हुई और इतनी रात शैलेश कैसे केपीएस के पीछे रेल पटरी तक पहुंचा यह रहस्य बना हुआ है. इस मामले में शैलेश के पिता के सनहा के आधार पर चक्रधरपुर पुलिस जांच कर रही है.
हालांकि संतोष प्रधान ने इस मामले में हत्या या आत्महत्या की आशंका से इनकार किया है. एकाउंट्स कॉलोनी क्वार्टर 184/1 के निवासी रेलकर्मी संतोष प्रधान सीनियर डीइएन के ड्राइवर हैं.
रेलकर्मी संतोष प्रधान का पुत्र शैलेश बाजार के लिए निकला था, 4 घंटे बाद मिली लाश
चाईबासा में 10वीं का छात्र था
रेलकर्मी संतोष प्रधान का पुत्र बाजार के लिये निकला था. बाजार से ढाई किमी दूर सुनसान जगह पर शैलेश कैसे पहुंचा इसकी जांच जारी है. मृतक के पिता ने हत्या या आत्महत्या की बात से इनकार किया है. किसी तरह का विवाद का भी मामला सामने नहीं आया है. मामले की जांच की जा रही है.