चक्रधरपुर : मुसलिम सेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर का सम्मान समारोह 15 अक्तूबर को आयोजित होगा. दीप कल्याण मंडप में सुबह 11 बजे से सम्मान समारोह प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, जबकि एसडीअो नंद किशोर गुप्ता व जिला परिवहन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता विनय मनीष आर लकड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे.
समारोह के दौरान 2016 में हज कर लौटे सभी हाजियों का अभिनंदन किया जायेगा. वहीं 2016 के माध्यमिक, इंटर व स्नातक की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 60 छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. अंजुमन के जकात व ताउन फंड से 25 लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सहयोग राशि व सामग्री प्रदान किये जायेंगे.
इसके तहत विदेश में नौकरी करने जाने वाले दो युवकों को सहायता राशि भी दी जायेगी. 8 बेरोजगारों युवकों को अलग-अलग रोजगार के लिए सामग्री व राशि प्रदान किये जायेंगे. 15 सिलाई मशीन दी जायेगी. इसकी जानकारी अंजुमन के अध्यक्ष हाजी अरशद अहमद खान व महासचिव तजम्मुल हुसैन ने दी.
