चक्रधरपुर : गुरुवार देर शाम को रेलवे हाइस्कूल मैदान में उन्नति फाउंडेशन के तत्वावधान में 11 दिवसीय हस्तशिल्प मेला का शुभारंभ किया गया. मेले का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक शशिभूषण सामड ने फीता काट कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प मेला में हाथों से निर्मित आकर्षक सामग्रियां उपलब्ध करायी गयी है.
साथ ही शहर के लोगों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था है. फाउंडेशन के अध्यक्ष मधु कुमार साव व सचिव अरुण कुमार ने कहा कि मेले में बनारसी सूट, साड़ी, बंगाल का काथा वर्क, गुजराती सूूट, चादर, बांस से निर्मित सामग्रियां, सहारनपुर का फर्नीचर, खादी ग्रामोद्योग के वस्त्र आदि सामग्रियों के सटॉल लगे हैं. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष चंदु यादव, मो रिंकू आदि सदस्य मौजूद थे.
