बाहर शौच जाने पर होती है ज्यादा छेड़खानी : डॉ नीरा

खूंटपानी के बड़ा चीरू में शिक्षा मंत्री ने की विशेष ग्रामसभा चाईबासा : मानव संसाधन विकास सह पश्चिमी सिंहभूम की प्रभारी मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा है कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिलाओं से छेड़छाड़ की अधिकांश घटनाएं बाहर शौच जाने के समय होती हैं. घर में शौचालय बनाकर मां-बहनों को छेड़खानी से बचाया […]

खूंटपानी के बड़ा चीरू में शिक्षा मंत्री ने की विशेष ग्रामसभा

चाईबासा : मानव संसाधन विकास सह पश्चिमी सिंहभूम की प्रभारी मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा है कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार महिलाओं से छेड़छाड़ की अधिकांश घटनाएं बाहर शौच जाने के समय होती हैं. घर में शौचालय बनाकर मां-बहनों को छेड़खानी से बचाया जा सकता है. डॉ यादव रविवार को खूंटपानी प्रखंड के बड़ा चीरू गांव में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित विशेष ग्रामसभा को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा कि देश आज स्वच्छता की राह पर चल पड़ा है. प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे भारत में स्वच्छता अभियान चल रहा है. इसे जन आंदोलन बनाने का समय आ गया है. मंत्री ने कहा कि स्वच्छता की दिशा में पहला कदम हर घर में शौचालय बनाना है. शौचालय बनाने के लिए सरकार 12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दे रही है. लाभुक अपनी तरफ से कुछ पैसे और लगायें तथा शौचालय बनवायें.
बड़ा चीरू बनेगी आदर्श पंचायत
शिक्षा मंत्री ने बड़ा चीरू को आदर्श पंचायत व पूर्ण साक्षर बनाने की घोषणा की. वह अगली बार आयेंगी, तो बड़ा चीरू को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त के रूप में देखना चाहेंगी. बड़ा चीरू में एक भी व्यक्ति या बच्चा असाक्षर नहीं होगा. मंत्री ने डीसी शांतनु कुमार अग्रहरि को आदेश दिया कि बड़ा चीरू को आदर्श पंचायत बनाने की दिशा में काम करें. उक्त बातें मानव संसाधन विकास सह पश्चिमी सिंहभूम की प्रभारी मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहीं.
ग्रामसभा करें योजनाओं की मॉनीटरिंग, स्कूलों पर रखे निगरानी: शिक्षा मंत्री ने ग्रामसभा को और मजबूत करने की वकालत की. उन्होंने कहा कि ग्रामसभा योजनाओं की मॉनीटरिंग करे. स्कूल में शिक्षक आ रहे हैं या नहीं, इसपर भी ग्रामसभा की नजर होनी चाहिए. अधिक से अधिक योजनाएं ग्रामसभा के माध्यम से पारित हो. मंत्री ने कहा कि सरकार की सोच है कि स्वराज्य से अब सुराज तक गांवों को ले जाना है. इस दिशा में रघुवर सरकार काम कर रही है.
लोगों से अपने घरों में शौचालय निर्माण का किया आह्वान
बापू व शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तसवीर पर माल्यार्पण कर हुई. मंत्री डॉ नीरा यादव, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, डीसी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, जिला परिषद सदस्य सुशीला पूर्ति, सानगी बानरा आदि ने माल्यार्पण का बापू को श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में मंत्री ने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलायी. सभी ने गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने का संकल्प दोहराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >