पारा शिक्षकों ने सांसद आवास के सामने दिया धरना

पारा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत होते सांसद लक्ष्मण गिलुवा. ग्राम शिक्षा समिति के जरीये रखेंगे मांग : पारा शिक्षक आनंदपुर : पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को उप्रावि भालूडुंगरी में की गयी. बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यरत शिक्षक को बिना किसी परीक्षा […]

पारा शिक्षकों की समस्याओं से अवगत होते सांसद लक्ष्मण गिलुवा.

ग्राम शिक्षा समिति के जरीये रखेंगे मांग : पारा शिक्षक
आनंदपुर : पारा शिक्षक संघ की बैठक रविवार को उप्रावि भालूडुंगरी में की गयी. बैठक में संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कार्यरत शिक्षक को बिना किसी परीक्षा के समायोजन करने का प्रावधान है. विभाग के समक्ष उक्त बातें ग्राम शिक्षा समिति के माध्यम से रखी जायेगी. मौके पर पांच अक्तूबर को रसोइया प्रखंड कमेटी का गठन करने एवं सात को प्रदेश अध्यक्ष बिनोद तिवारी के चाईबासा आगमन को लेकर तैयारी पर चर्चा की गयी. इस दौरान सुकांति देवी, रीता, ललित देहरी, गुरा गोप, नकुल सिंह, कलेश्वर सिंह, नारायण सिंह आदि पारा शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >