सीकेपी के तारणी सेन बंदगांव अध्यक्ष बने गौरी
चक्रधरपुर : गौड़ सेवा संघ के स्थापना दिवस पर सर्वसम्मति से चक्रधरपुर व बंदगांव प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. चक्रधरपुर प्रखंड कमेटी में तारणी सेन प्रधान को अध्यक्ष, बाल किशोर प्रधान को उपाध्यक्ष, दुर्योधन प्रधान को सचिव, सत्यनारायण प्रधान को सहसचिव, महेश प्रधान को कोषाध्यक्ष एवं बंदगांव प्रखड कमेटी में गौरी शंकर प्रधान को अध्यक्ष, प्रशांत प्रधान को सचिव, रतिकांत प्रधान को कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया.
