विद्यार्थियों ने नामांकन में नहीं दिखायी दिलचस्पी
इतिहास, पॉलीटिकल साइंस, अर्थशास्त्र, कॉमर्स व हिंदी में सबसे अधिक नामांकन
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पार्ट वन में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी हो गयी. विवि के होम साइंस विभाग में सिर्फ एक विद्यार्थी के नामांकन ने विवि प्रशासन को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है.
पिछले वर्ष होम साइंस विभाग में आठ विद्यार्थी का नामांकन हुआ था. इस बार विद्यार्थियों ने नामांकन लेने में दिलचस्पी नहीं दिखायी. पिछले वर्ष होम साइंस की पढ़ाई ग्रेजुएट कॉलेज में बंद कर पीजी विभाग चाईबासा में खोला गया, लेकिन कक्षा ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर में होता था. इस बार विवि पीजी विभाग में कक्षा होने की बात कहीं जा रही है. उधर, इतिहास, पॉलीटिकल साइंस, अर्थशास्त्र, कॉमर्स व हिंदी में सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है.
हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में कम नामांकन हुआ. संस्कृत विभाग व बंगला की स्थिति में खराब है. संस्कृत विभाग में मात्र 4 और बंगला में 6 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. टीआरएल विभाग में कुल 121 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. हो में सबसे अधिक 79 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. संथाली में इस बार आधे से भी कम 25 विद्यार्थी ही नामांकन लिया है. कुड़माली में 17 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है.
जिन विभाग में कम विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. उस विभाग पर विचार किया जा रहा है. कम विद्यार्थी होना चिंताजनक है. हालांकि विभाग बंद होने पर किसी तरह का निर्णय नहीं हुआ है. अन्य कॉलेजों से विद्यार्थी यदि पीजी विभाग में अपना नाम स्थानांतरण करना चाहते हैं, तो उनका किया जायेगा.
डॉ एस सी दास, कुलसचिव, कोल्हान विवि
किस विभाग में कितने नामांकन व शिक्षक
विभाग विद्यार्थी शिक्षक
भूगोल 80 1
टीआरएल 121 1
अर्थशास्त्र 76 1
समाजशास्त्र 9 1
मानवशास्त्र 37 1
बंगला 8 1
दर्शनशास्त्र 28 1
भू-र्गभशास्त्र 10 1
फिजिक्स 39 1
इतिहास 145 1
कॉमर्स 64 2
विभाग विद्यार्थी शिक्षक
केमेस्ट्री 20 1
जूलॉजी 15 2
उर्दू 9 1
संस्कृत 4 2
बॉटनी 6 1
मनोविज्ञान 11 1
हिंदी 107 3
पॉलिटिकल साइंस 100 1
गणित 56 2
अंग्रेजी 27 2
होम साइंस 1 1
