सकारात्मक सोच इनसान को मजबूत बनाती है : डॉ सुनीता

सीनेट हॉल में सकारात्मक सोच पर कार्यशाला चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में गुरुवार को एनएसएस ने ‘सकारात्मक सोच’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि डॉ सुनीता दीदी चांडक ने कहा कि सकारात्मक सोच हमारी कार्यशैली में दिख जाती है. नकारात्मक सोच इनसान को कमजोर बनाता है. अपने आप को […]

सीनेट हॉल में सकारात्मक सोच पर कार्यशाला

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में गुरुवार को एनएसएस ने ‘सकारात्मक सोच’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि डॉ सुनीता दीदी चांडक ने कहा कि सकारात्मक सोच हमारी कार्यशैली में दिख जाती है. नकारात्मक सोच इनसान को कमजोर बनाता है. अपने आप को नियंत्रण करना सबसे बड़ी चुनौती होती है. अपने अंदर नकारात्मक की भावना न आने दें. दुनिया में ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो इनसान नहीं कर सकता है. सिर्फ सकारात्मक सोच जरूरी है. मौके पर कुलपति डॉ आरपीपी सिंह ने कहा कि विवि में इस तरह की कार्यशाला कराने का उद्देश्य सभी में सकारात्मक सोच लाना है.
मौके पर एफओ सुधांशु कुमार, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ अरविंद प्रसाद पंडित, डॉ एसपी मंडल, डॉ तजूम बेबी समेत विभिन्न कॉलेज से एनएसएस को-ऑर्डिनेटर व वोलेंटियर शामिल हुए. दुर्गापूजा छुट्टी में लगेगा एनएसएस कैंप. कार्यशाला के बाद कोल्हान विवि में एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ अरविंद प्रसाद पंडित की अध्यक्षता में रिव्यू मीटिंग हुई. इसमें स्पेशल कैंप, एनएसएस एक्टिविटी सेमिनार पर विचार-विमर्श किया गया. निर्णय लिया कि दुर्गापूजा छुट्टी के दौरान सभी कॉलेज एनएसएस कैंप लगायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >