अनुमंडल अस्पताल में हड़ताल बेअसर

रोजाना की तरह चिकित्सकों ने किया मरीजों का इलाज चक्रधरपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व झारखंड राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर राज्य के तमाम चिकित्सक बुधवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं. वे अस्पताल तो जायेंगे, लेकिन मरीजों को नहीं देखेंगे. इधर, चिकित्सकों के इस कार्य बहिष्कार का बुधवार को अनुमंडल अस्पताल […]

रोजाना की तरह चिकित्सकों ने किया मरीजों का इलाज

चक्रधरपुर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन व झारखंड राज्य चिकित्सा सेवा संघ के आह्वान पर राज्य के तमाम चिकित्सक बुधवार से तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार पर हैं. वे अस्पताल तो जायेंगे, लेकिन मरीजों को नहीं देखेंगे. इधर, चिकित्सकों के इस कार्य बहिष्कार का बुधवार को अनुमंडल अस्पताल पर कोई असर नहीं दिखा. रोजाना की तरह डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर आये और मरीजों जांच की. डॉक्टरों से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अन्य अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया है,
लेकिन अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक हड़ताल में शामिल नहीं है. अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने कहा कि हड़ताल या कार्य बहिष्कार के लिए किसी प्रकार की लिखित सूचना नहीं मिली है, जिस कारण हम सभी डॉक्टर रोजाना की तरह आज भी ड्यूटी पर हैं और अपनी सेवा दे रहे हैं.
ओपीडी में मरीजों की जांच करते डॉ पी प्रधान.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >