गांधी जयंती पर 115 फीट के टावर पर फहरेगा तिरंगा

दूर संचार विभाग के समीप बीएसएनएल के पुराने व बेकार टावर को दुरुस्त कर किया जा रहा उपयोग चक्रधरपुर : दो अक्तूबर को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में 115 फीट के टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. बुधवार को टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का ट्रायल किया गया. मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय […]

दूर संचार विभाग के समीप बीएसएनएल के पुराने व बेकार टावर को दुरुस्त कर किया जा रहा उपयोग

चक्रधरपुर : दो अक्तूबर को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में 115 फीट के टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा. बुधवार को टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का ट्रायल किया गया.
मंडल रेल प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाले स्थल का जायजा लिया. इस दौरान श्री प्रसाद ने विद्युत (जी) के वरीय इंजीनियर सीआर मंडल को ध्वाज स्थल पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जबकि इंजीनियरिंग विभागों को सफाई कार्यों में तेजी लाने का आदेश दिया. मालूम हो कि दूर संचार विभाग के समीप बीएसएनएल का टावर बेकार पड़ा था. इस टावर को नये सिरे से दुरुस्त कर ध्वजरोहण स्थल बनाया गया.
मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अनुप हेंब्रम, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त रफीक अहमद अंसारी, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सत्यम प्रकाश, वरीय मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) सीआर मंडल आदि मौजूद थे.
झंडोत्तोलन का हुआ ट्रायल, डीआरएम ने लिया जायजा
ट्रायल में टावर पर लहराता झंडा.मौके पर उपस्थित डीआरएम व अन्य रेलवे पदाधिकारी.
प्रतिभा निखारने का भी कार्य कर रहा विद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >