चाय पिला नशाखुरानी गिरोह ने शिक्षक से लूटे नकदी व दो मोबाइल

कटक के बादमबाड़ी बस स्टैंड में घटी घटना बेटे से मिलने गये थे दलपोसी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नवीन प्रधान दो लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर प्रखंड के दलपोसी प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक नवीन प्रधान बीते रविवार को नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गये. ओड़िशा के कटक स्थित बदामबाड़ी […]

कटक के बादमबाड़ी बस स्टैंड में घटी घटना

बेटे से मिलने गये थे दलपोसी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नवीन प्रधान
दो लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम
जैंतगढ़ : जगन्नाथपुर प्रखंड के दलपोसी प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक नवीन प्रधान बीते रविवार को नशाखुरानी गिरोह के शिकार हो गये. ओड़िशा के कटक स्थित बदामबाड़ी बस स्टैंड के पास नशाखुरानी गिरोह के दो सदस्यों ने शिक्षक के पास से दो मोबाइल व 2700 रुपये लेकर फरार हो गये. नवीन जगन्नाथपुर के पोकाम निवासी हैं. फिलहाल चंपुआ में घर बनाकर रह रहे हैं. शिक्षक कटक अपने बेटे से मिलने गये थे. रविवार को वे बेटे से मिलकर शाम में शिरडी साईं बस से चंपुआ लौटने के लिए टिकट भी ले चुके थे. इसी दौरान बस स्टैंड में दो अज्ञात लोगों ने उनसे दोस्ती की. दोनों ने बताया कि वे भी क्योंझर चलेंगे.
दोनों शिक्षक के साथ मोबाइल खरीदने के लिए काउंसिल ऑफिस चले गये. वहां दोनों ने शिक्षक को चाय पिलायी. चाय पीने के बाद शिक्षक बेहोश हो गये. इसी क्रम में शिक्षक के परिजन उनके मोबाइल पर फोन करते रहे. फोन नहीं उठाने पर परिजन घबड़ा गये. अनहोनी को लेकर शिक्षक के परिजन भी कटक पहुंच गये. थाने में जाकर परिजनों को पता चला कि शिक्षक को पुलिस रात में सड़क के किनारे से उठाकर लायी थी. उनका बैग भी यहीं है. सुबह अचानक उठकर शिक्षक कहीं चले गये. इधर परिजन शिक्षक को खोजते रहे. उधर, शिक्षक क्योंझर जाने वाली बस में बैठ गये. बस वाले ने शिक्षक को आनंदपुर में ही छोड़ दिया. ट्रक ड्राइवर ने उन्हें क्योंझर तक पहुंचाया. किसी तरह करके शिक्षक घर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >