254 प्रतिभागी, 30 मॉडल चयनित

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, 196 विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा चाईबासा : इंसपायर अवार्ड स्कीम के तहत मांगीलाल प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार दूबे ने दीप जला कर किया. मौके पर श्री दूबे ने […]

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, 196 विद्यालयों के बच्चों ने लिया हिस्सा

चाईबासा : इंसपायर अवार्ड स्कीम के तहत मांगीलाल प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार दूबे ने दीप जला कर किया. मौके पर श्री दूबे ने विज्ञान के उद्देश्य व महत्व के बारे में बोलते हुए बच्चों के वैज्ञानिक सोच एवं छात्रों के सृजनात्मक कौशल विकास का शिक्षकों से आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हर बच्चा वैज्ञानिक है, बस उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है. इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सदर के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. स्वागत भाषण एसपीजी मिशन बालक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम शर्मा, मंच संचालन शिक्षिका शिल्पा गुप्ता एवं अलोका प्रधान ने किया.
254 प्रतिभागी शामिल
प्रदर्शनी में जिले के 18 प्रखंडों के विभिन्न मध्य, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, राजकीय, राजकीयकृत, अल्पसंख्यक माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के वैसे छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे, जिन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन के तौर पर प्रतिभागी पांच-पांच हजार रुपये की राशि दी गयी है. प्रदर्शनी में जिले के सभी प्रखंडों से 196 विद्यालयों से 254 प्रतिभागी उपस्थित थे. प्रदर्शनी को सफल बनाने में रजनीकांत त्रिपाठी, स्वपन कुमार मल्लिक, रूमूल मुक्ति बारजो, दिव्या प्रधान, किशोर कुमार प्रसाद आदि का सहयोग सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >