कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन

मनोहरपुर. गरीब कल्याण मेला सह जनता दरबार में उमड़े ग्रामीण व जनप्रतिनिधि आधार, पेंशन, राशन, कृषि समस्याओं का भी हुआ निदान मनोहरपुर : अब तक जनता दरबार में सिर्फ परिसंपत्तियों का वितरण व लाभुकों को लाभ देने के लिये लगाया जाता रहा है. लेकिन मंगलवार को मनोहरपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेला सह जनता दरबार […]

मनोहरपुर. गरीब कल्याण मेला सह जनता दरबार में उमड़े ग्रामीण व जनप्रतिनिधि

आधार, पेंशन, राशन, कृषि समस्याओं का भी हुआ निदान
मनोहरपुर : अब तक जनता दरबार में सिर्फ परिसंपत्तियों का वितरण व लाभुकों को लाभ देने के लिये लगाया जाता रहा है. लेकिन मंगलवार को मनोहरपुर में आयोजित गरीब कल्याण मेला सह जनता दरबार को नये सिस्टम के तहत लगाया गया. जिसके कारण जनता को लाभ मिल सका.उक्त बातें पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त शांतनु कुमार अग्रहरि ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने बताया कि जनता दरबार में ऑन स्पॉट ड्राइविंग लाइसेंस,माप-तौल बटखारा की जांच ,शौचालय का आवेदन ,पेंशन आवेदन ,केरोसिन वितरण, मछली का जीरा का वितरण, चिकित्सा अनुदान, कृषि संयंत्र का वितरण, मिट्टी की जांच, आधार कार्ड पंजीकरण आदि कराये गये.
कल्याण मेला सह जनता दरबार का शुभारंभ उपायुक्त श्री अग्रहरि ने मत्स्य विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉल का फीता काटकर किया. मौके पर प्रखंड मुख्यालय में बनने वाले सामुदायिक शौचालय का शिलान्यास किया गया. उपायुक्त ने बारी-बारी से जनता दरबार में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया.
इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत गान व नृत्य पेश किया. मौके पर प्रशिक्षु आइएएस नमन प्रियेष लकड़ा, जिला परिवहन पदाधिकारी मनीष लकड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी सुमन बाड़ा,सामान्य शाखा के कार्यपालक दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार,जिला योजना पदाधिकारी जॉन जोसेफ बेंजामिन तिर्की,अनुमंडल पदाधिकारी नंदकिशोर गुप्ता, अंचलाधिकारी कुशलमय केनथ मुंडू, बीडीओ मनोहरपुर देवेंद्र कुमार, बीडीओ आनंदपुर मनोज कुमार तिवारी समेत विभिन्न विभाग के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
भाषणबाजी नहीं, काम की महत्ता जरूरी
सूबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपायुक्त श्री अग्रहरि जनता दरबार में मौजूद रहे. जनता दरबार में उन्होंने लोगों की समस्या सुनी व त्वरित उसका निपटारा करने में लगे रहे. पूरे कार्यक्रम में किसी प्रकार की भाषणबाजी अथवा संबोधन के बगैर उपायुक्त ग्रामीण व लाभुकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या व शिकायतों को सुना तथा उनका निपटारा किया.
इनका लगा स्टॉल
पशुपालन विभाग, माप-तौल विभाग,पेयजल व स्वच्छता विभाग,को-ऑपरेटिव बैंक, झारखंड विद्युत वितरण निगम,बैंक ऑफ इंडिया, कृषि विभाग, एनएआरएलएम/जेएसपीएलएस ,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,अंचल कार्यालय,बाल विकास परियोजना विभाग, स्वास्थ विभाग, सैनिक कल्याण विभाग, उपभोक्ता फॉरम ,जिला परिवहन विभाग, आनंदपुर प्रखंड कार्यालय,अग्र परियोजना विभाग आिद.
मेले में लगे स्टॉल का निरीक्षण करते डीसी.
डीसी ने किया थलकोबाद आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, मिली अनियमितता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >