बच्चों की पढ़ाई हो रही है बािधत

चक्रधरपुर : पारा शिक्षकों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी चक्रधरपुर : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ की हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रही. मंगलवार को बीइइओ कार्यालय के समक्ष पारा शिक्षकों ने धरना दिया. इस क्रम में प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मोहन प्रधान ने कहा कि जब तक पारा शिक्षकों […]

चक्रधरपुर : पारा शिक्षकों की हड़ताल आठवें दिन भी जारी

चक्रधरपुर : झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा मित्र, पारा शिक्षक संघ की हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रही.
मंगलवार को बीइइओ कार्यालय के समक्ष पारा शिक्षकों ने धरना दिया. इस क्रम में प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मोहन प्रधान ने कहा कि जब तक पारा शिक्षकों की मांगे पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बावजूद भी वार्ता विफल रही, इस कारण पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे.
इस अवसर पर बुधन सिंह मुंडा, मांगता मांलसिंह दोंगो, नरसिंह पफ़धान, चांदमनी जामुदा, मालती मिंज, कृष्णा प्रधान, सुभद्रा महतो, लांटु सामाड, गोपी सामाड, गंगाधर सामाड, गीताजंली सामाड, घासीराम गोप, गोमिया गागराई, मानसिंह केराई, निरंजन तांती, दिवाकर महतो, संजीव प्रधान, अश्वनी प्रधान, अमृता गुप्ता, राधेश्याम प्रधान, रामकृष्ण प्रधान, हिमांशु प्रधान, बिजू मंडल, मलेन महतो समेत काफी संख्या में पारा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >