चांडिल : पंचायत समिति सदस्यों की हुई बैठक
चांडिल : प्रखंड परिसर में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख सोनामनी हांसदा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उप प्रमुख प्रबोध उरांव ने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चांडिल में नामांकन में हुई अनियमितता
की जांच के लिए जिला को लिखा गया था. तीन महीना पूर्व ही जिला से जांच कमेटी का गठन किया गया. जिसका अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल को बनाया गया. लेकिन अभी तक जांच नहीं की गयी है.
उन्होंने कहा कि पिछले तीन बैठक से प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित नहीं हो रहे है. जिससे पंचायत प्रतिनिधियों को कई जानकारी नहीं मिल पा रही है. वहीं आंगनबाड़ी केंद्रों में आपूर्ति विभाग द्वारा चावल का आवंटन नहीं करने से दो महीना से केंद्र में खिचड़ी बाधित हो गयी है. बैठक में स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा आदि पर भी चर्चा की गयी. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप भगत, सीडीपीओ विभा सिन्हा, गुरुचरण साव, दिलीप महतो आदि उपस्थित थे.
