मनरेगा के एइ व जेइ पर कार्रवाई की अनुशंसा

बैठक से अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने जारी किया आदेश सभी पंचायत सेवकों को 24 तक विरमित करने का आदेश पंसेवक निरंजन महतो तथा दुधबिला के पंसेवक के एक सप्ताह का वेतन कटा बड़ापासेया पंचायत को शोकॉज नोवामुंडी : बीडीओ अमरेन डांग की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इसमें बीडीओ […]

बैठक से अनुपस्थित रहने पर बीडीओ ने जारी किया आदेश

सभी पंचायत सेवकों को 24 तक विरमित करने का आदेश
पंसेवक निरंजन महतो तथा दुधबिला के पंसेवक के एक सप्ताह का वेतन कटा
बड़ापासेया पंचायत को शोकॉज
नोवामुंडी : बीडीओ अमरेन डांग की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. इसमें बीडीओ ने नोवामुंडी बस्ती व बड़ाजामदा के पंसेवक निरंजन महतो और दुधबिला के पंसेवक को कार्य में लापरवाही के आरोप में जुलाई के वेतन में एक सप्ताह का एलपीसी कम करने का आदेश दिया. बैठक से अनुपस्थित मनरेगा के सहायक अभियंता अजय महतो व कनीय अभियंता अजय किस्कू के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के लिए चाईबासा के डीडीसी व मनरेगा के अस्सिटेंट रजिस्ट्रार को लिखने का निर्देश दिया.
13वें वित आयोग की राशि वितीय वर्ष 2010-11 से अबतक हुए खर्च का ब्यौरा मांगा. बीआरजीएफ मद के खर्च का ब्योरा दो दिन में मांगा. बड़ापासेया पंचायत के बंबासाई में तालाब निर्माण की मजदूरी लंबित रहने को लेकर पंसेवक को शो-कॉज किया गया. यह कार्रवाई जिप सदस्य लक्ष्मी सुरेन की शिकायत पर की गयी. सारंडा के करमपदा गांव में रविवार से सोमवार तक आधार पंजीयन के लिए शिविर लगेगा. वितीय वर्ष 2013-14 से 2015-16 तक की मनरेगा स्कीम तीन दिन में बंद करने, 375 डोभा का एमआइएस इंट्री नहीं किये जाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. डोभा का एकाउंट 31 तक फ्रीज करने का निर्देश दिया गया. महुदी पंचायत के रोजगार सेविका सविता तिरिया पर 154 लक्ष्य के विरुद्ध 40 खाता खोलने पर बीडीओ ने नाराजगी प्रकट की. बैठक में कनीय अभियंता मनोज पासवान, बीसीइओ सुमन कुमार सिंह, प्रभारी बीएओ सुबोध कुमार प्रमाणिक, अजिमुदीन समेत पंसेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >