चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शीतला मंदिर समीप स्थित साईं देव स्थान में गुरू पूर्णिमा पर बाबा साईं नाथ की पूजा धामधाम से की गयी. सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा साईं नाथ का दर्शन करने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, धर्मपत्नी मीरा मुंडा, पूर्व गृह सचिव जेबी तुबीद, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, नगर पर्षद अध्यक्ष कृष्ण देव साह, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, पूर्व जिलाध्यक्ष संजू पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक षाड़ंगी आदि लोग पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुंडा लगभग एक घंटा तक मंदिर में रूक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया.
श्री श्री साईं भक्त मंडल के प्रमुख गोविंद दोदराजका,आदर्श दोदराजका, टिलू दोदराजका आने वाले तमाम अतिथियों का स्वागत किया. मंगलवार को प्रात: साढ़े छह बजे काकड़ं आरती से पूजा अर्चना शुरू हुई. साढ़े सात बजे श्री गणेश पूजा, घट स्थापना, नव ग्रह पूजा, श्री साईं हवन, श्री दत्तत्रेय हवन, श्री गायत्री हवन, श्री दुर्गा हवन एवं श्री लक्ष्मी हवन, साढ़े नौ बजे सत्यानारायण कथा, साढ़े दस बजे बाबा का अभिषेक, बारह बजे मध्याह्न भोजन,
साढ़े बारह से साढ़े तीन बजे तक भक्तों की बीच प्रसाद वितरण, साढ़े छह बजे संध्या आरती तथा साढ़े सात बजे से विजय मेहरोत्रा दिल्ली द्वारा बाबा साईं पर भजन प्रस्तुत किया गया. गुरू पूर्णिमा को लेकर समूचा शहर भक्तिमय हो गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय पासवान, अनूप दूबे, अनिल यादव, धर्मेंद्र केजरीवाल, दीपक कुमार, गुलशन अरोड़ा, डब्बु खिरवाल, उत्तम साह, गुड्डू पंडित, सुरेश साव, आशिष जयसवाल, अजीत पोद्दार आदि सराहनीय योगदान है.
