महिला तीरंदाजों ने जीता पदक

सीकेपी. डीआर साह इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता सासंद ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन चक्रधरपुर : चाईबासा टाउन क्लब में आयोजित डीआर साह इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता 2016 व स्व राधे सुंबरूई तीरंदाजी प्रतियोगिता 2016 में चक्रधरपुर आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने कई पदक झटके. विजेता खिलाड़ियों को सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने अपने […]

सीकेपी. डीआर साह इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता

सासंद ने दिया हर संभव सहयोग का आश्वासन
चक्रधरपुर : चाईबासा टाउन क्लब में आयोजित डीआर साह इंटर स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता 2016 व स्व राधे सुंबरूई तीरंदाजी प्रतियोगिता 2016 में चक्रधरपुर आदिवासी कन्या छात्रावास की छात्राओं ने कई पदक झटके. विजेता खिलाड़ियों को सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने अपने आवास परिसर में हौसला बढ़ाते हुये और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की बात कही. उन्होंने खिलाड़ियों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया.
डीआर साह इंटर स्कूल प्रतियोगिता के अंडर-12 में बविता महतो ने गोल्ड, रीमा महतो ब्रॉच, अंडर 14 में सोमवारी तिर्की गोल्ड व सुषमा कांडेयांग सिल्वर तथा अंडर 16 में एलिन स्टेला होरो ने ब्रॉच पदक झटके. स्व राधे सुंबरूई तीरंदाजी प्रतियोगिता के अंडर 14 में सोमवारी तिर्की गोल्ड व सुषमा कांडेयांग ब्रॉच, अंडर 16 में ऐलिन स्टेला होरो तथा अंडर 17 में मालती नाग ने ब्रांच पदक झटके.
जमशेदपुर के कोच सुशांतो पात्रो ने बताया कि चक्रधरपुर में मात्र डेढ़ वर्ष से तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू हुआ है. अल्प समय में महिला खिलाड़ियों बेहतर प्रदर्शन किया है. तीरंदाजी का गढ़ माने जाने वाला चाईबासा के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पदक झटके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >