चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी केके पांडेय ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे, तीसरे व चौथा सप्ताह के मंगलवार व शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में केरोसिन मिलेगा.
उपायुक्त के आदेश के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर तमाम ठेला वेंडर मंगलवार व बुधवार को केरोसिन वितरण करेंगे. शहरी क्षेत्र में कुल 30 ठेला वेंडर हैं.
15 वेंडर मंगलवार को तथा 15 शुक्रवार को केरोसिन वितरण करेंगे. केरोसिन लेने वाले लाभुक उक्त दिनों में प्रखंड कार्यालय परिसर से केरोसिन लेंगे. केरोसिन वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी समीर रेनियर खलको की देखरेख में होगा.
