चक्रधरपुर. कारमेल रानी दिवस पर बच्चों ने पेश किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
चक्रधरपुर : कारमेल स्कूल परिवार की ओर से शनिवार को कारमेल रानी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ख्रिस्त राजा चर्च के पल्ली पुरोहित फादर चोन्हास खलखो व विशिष्ठ अतिथि फादर सुशील डुंगडुंग, पूर्व नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो,कारमेल हाइस्कूल की प्राचार्या सिस्टर जगरानी, बालक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिस्टर माइकल, सिस्टर स्टेला, सिस्टर तुलिका, सिस्टर आशा आदि उपस्थित थे.
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि फादर श्री खलखो ने कारमेल रानी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया.मौके पर विद्यार्थितयों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम कवाली व झांकी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य रहने, स्वच्छ भारत मिशन, प्रदूषण को रोकने आदि पर लघु नाटक प्रस्तुत किया गया.
समारोह में मैट्रिक परीक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया गया. स्वागत भाषण सिस्टर माईकल व मंच संचालन मिस आशा माधुरी बारला ने की. समारोह में फादर चोन्हास खलखो ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कारमेल स्कूल की अलग पहचान है. यहां के विद्यार्थी आये दिन मैट्रिक परीक्षा में अच्छे परिणाम से उर्त्तीण हो कर जिला का नाम रोशन कर रहे हैं. बच्चों को खेलकूद के प्रति भी ध्यान देने की जरूरत है.
