मनोहरपुर : मनोहरपुर प्रखंड के राज्य संपोषित संत नरसिंह बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को 10 वीं कक्षा के छात्राओं के बीच सोलर लाइट का वितरण किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत के पंसस अभय शुलपाणी ने कहा कि छात्र जीवन में समय व संसाधनों का सदुपयोग करके ही लक्ष्य को पाया जा सकता है.
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक जेवियर एक्का ने किया.कार्यक्रम में मुख्य रुप से वार्ड सदस्य सुकरो देवी समेत शिक्षकों में सीता महतो,रेखा कुमारी प्रधान,सुनिल कुमार यादव,मालती देवी आदि 10 वीं कक्षा के तमाम छात्रायें उपस्थित थे.
