खुंटपानी बीडीओ व भूमि संरक्षण पदाधिकारी होंगे सस्पेंड
चाईबासा : खुंटपानी के डोभा घोटाला में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बीडीओ जितराय मुर्मू व भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है. वहीं जिन 11 पंचायतों में डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत प्रमाणित हुई है, उन पंचायतों के रोजगार व पंचायत सेवकों को बरखास्त करने […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
चाईबासा : खुंटपानी के डोभा घोटाला में उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बीडीओ जितराय मुर्मू व भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश झा पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है. वहीं जिन 11 पंचायतों में डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत प्रमाणित हुई है, उन पंचायतों के रोजगार व पंचायत सेवकों को बरखास्त करने की अनुशंसा की है.
गबन में साझीदार मुखिया पर एफआइआर करने का आदेश दिया है. खूंटपानी में डोभा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत के बाद सभी को डीसी ने शोकॉज किया था. इनके जवाब से डीसी से संतुष्ट नहीं हुए. पूरे प्रकरण में 42 लोगों को डीसी ने शोकॉज किया था. सभी 42 लोगों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है.
13 पंचायतों के रोजगार व पंचायत सेवक होंगे बरखास्त, मुखियों पर केस
डोभा निर्माण में इस तरह से हुई थी अनियमितता
एक ही लाभुक को दो से तीन डोभा दिया गया
एक ही डोभा को मनरेगा और भूमि संरक्षण से निर्माण दिखाया गया
एक ही डोभा के नाम पर दोनों विभाग ने राशि की निकासी
अपूर्ण डोभा को पूर्ण दिखाया गया
खुंटपानी बीडीओ व भूमि संरक्षण पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित किया गया है. शेष अन्य पर भी कार्रवाई हो रही है.
– डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि, उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम
खुंटपानी के डोभा घोटाला में उपायुक्त शांतनु अग्रहरि ने की कार्रवाई
शोकॉज के जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर डीसी ने की कार्रवाई