चार जगह में छापेमारी, शराब जब्त

चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर में विभिन्न जगहों पर छापामारी कर 40 लीटर महुआ व 10 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. वहीं एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. आबकारी विभाग ने सिमिदिरी निवासी दिनू तिर्की व विश्वा तिर्की के आवास पर छापामारी कर 15 लीटर वियर […]

चक्रधरपुर : आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय कुमार के नेतृत्व में चक्रधरपुर में विभिन्न जगहों पर छापामारी कर 40 लीटर महुआ व 10 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. वहीं एक शराब माफिया को गिरफ्तार किया है. आबकारी विभाग ने सिमिदिरी निवासी दिनू तिर्की व विश्वा तिर्की के आवास पर छापामारी कर 15 लीटर वियर तथा

18 लीटर विदेशी शराब जब्त किया. साथ ही अवैध रूप से शराब बेच रहे विश्वा तिर्की को गिरफ्तार किया है. इसके बाद वार्ड संख्या 6 दंदासाई, कुदरीबाड़ी व कुंभा टोली में छापामारी की. कुदरीबाड़ी से 40 लीटर महुआ शराब जब्त किया. छापामारी अभियान में एसआइ कुलदीप कुमार,हवलदार परमानंद यादव शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >