पूजा स्थल पर हल चलाया, तनाव

नोवामुंडी : बड़ाजामदा के गांवगूटु में एक गुट के पूजास्थल को अपनी जमीन बताकर धान बुआई करने को लेकर दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया. इससे आक्रोशित एक गुट के लोग लाठी-डंडा लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे. किसी तरह मामला शांत कराया गया. इसके बाद ग्रामीणों की बैठक हुई. ग्रामीणों ने कहा कि पूजा […]

नोवामुंडी : बड़ाजामदा के गांवगूटु में एक गुट के पूजास्थल को अपनी जमीन बताकर धान बुआई करने को लेकर दो गुटों में तनाव उत्पन्न हो गया. इससे आक्रोशित एक गुट के लोग लाठी-डंडा लेकर पूजा स्थल पर पहुंचे. किसी तरह मामला शांत कराया गया. इसके बाद ग्रामीणों की बैठक हुई.

ग्रामीणों ने कहा कि पूजा स्थल पर कब्जा करने नहीं दिया जायेगा. वहीं दूसरे पक्ष ने जमीन को अपना बताया. वहीं ग्रामीणों ने बैठक में फैसला लिया कि दूसरे पक्ष से पांच हजार रुपये जुर्माना लिया जाये.
विरोध में लाठी-डंडा लेकर पहुंचे एक गुट के लोग
ग्रामीणों ने बैठक कर हल चलाने वाले से लिया जुर्माना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >