सोनुवा-गोइलकेरा सड़क चार घंटे जाम

डलाईकेला. बीच सड़क खराब हुआ ट्रक, हाइवा भी कीचड़ में फंसा सुबह सात बजे से 11 बजे तक सड़क रही जाम जेसीबी मंगा कर कीचड़ से निकाला गया हाइवा जाम के कारण दोनों अोर लगी वाहनों की लंबी कतार सोनुवा : सोनुवा-गोइलकेरा मुख्य सड़क के डालयकेला रेल फाटक के पास एक ट्रक खराब हो गयी, […]

डलाईकेला. बीच सड़क खराब हुआ ट्रक, हाइवा भी कीचड़ में फंसा

सुबह सात बजे से 11 बजे तक सड़क रही जाम
जेसीबी मंगा कर कीचड़ से निकाला गया हाइवा
जाम के कारण दोनों अोर लगी वाहनों की लंबी कतार
सोनुवा : सोनुवा-गोइलकेरा मुख्य सड़क के डालयकेला रेल फाटक के पास एक ट्रक खराब हो गयी, जिस कारण ट्रक बीच सड़क में खड़ी हाे गयी. इसी दौरान खड़े ट्रक के बगल से पार होने की कोशिश में एक हाइवा भी कीचड़ में फंस गयी, जिससे सड़क पूरी तरह से बंद हो गयी और सड़क के दोनों अोर जाम हो गयी. जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार सुबह करीब सात बजे की है.
जाम के कारण दोनों ओर से करीब दर्जनों वाहन सड़क के दोनों अोर खड़े. करीब ग्यारह बजे जेसीबी मंगा कर हाइवा को कीचड़ से निकाला गया. इसके बाद यातायात कुछ हद तक सामान्य हुआ. हाइवा के हटने से छोटे-छोटे वाहनों का परिचालन शुरू हो सका.
अभी से ही तैयार करें कंबल वितरण की सूची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >