नकटी. मनरे में बीडीओ ने की मुखिया व पंचायत प्रतिनिधियों संग बैठक, कहा

बंदगांव : नकटी पंचायत भवन में बुधवार को घाटी नीचे के छह पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधियों की बैठक बीडीओ बुडाय सारु की अध्यक्षता में हुई, जिसमें मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. मौके पर बीडीअो ने कहा कि मनरेगा मजदूरों राष्ट्रीय बैंक में खाता खुलवा लें, ताकि मजदूरी का भुगतान […]

बंदगांव : नकटी पंचायत भवन में बुधवार को घाटी नीचे के छह पंचायतों के मुखिया व प्रतिनिधियों की बैठक बीडीओ बुडाय सारु की अध्यक्षता में हुई,

जिसमें मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. मौके पर बीडीअो ने कहा कि मनरेगा मजदूरों राष्ट्रीय बैंक में खाता खुलवा लें, ताकि मजदूरी का भुगतान समय पर हो सके. इसके अलावा पंचायत में शिविर लगा कर जॉब कार्ड बनाने कार्य किया जायेगा. बीडीअो ने बताया कि हर पंचायत में ग्राम सभा कर कमल क्लब की स्थापना की जायेगी, जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के युवक को जोड़ना है.

बताया गया कि बीपीएल परिवार के मुखिया की मृत्यु होने पर परिजन पारिवारिक सूची के साथ आवेदन दें, उन्हें सरकारी लाभ दिया जायेगा. उन्होंने कहा जंगल क्षेत्र होने के कारण मुखिया अभी से कंबल वितरण के लिए सूची तैयार कर लें, ताकि जाड़े में सूची अनुसार वितरण किया जा सके. बैठक में उप प्रमुख शांति लोहार, मिथुन गागराई, राजेंद्र मेलगांडी, लक्ष्मी जोंको, विजय नाग, सावित्री, सुखमति जोंको, अनिता बोदरा, जितेंद्र महतो, संतोष, सुभाष महतो, भीम, अर्जुन आदि उपस्थित थे.

बैठक में दिये गये निर्देश
प्रखंड के 23 लोगों को मिलेगा आंबेडकर आवास योजना का लाभ
पेंशन के लिए चार सौ आवेदन जमा करने
16 जुलाई से होगा डोभा के किनारे पौधरोपण
जन सेवक किसानों को केसीसी कार्ड उपलब्ध करायें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >