चाईबासा : कोल्हान प्रमंडल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को पूर्व सांसद बागुन सुम्बरूई की अध्यक्षता में बाल मंडली में हुई. इसमें 30 जुलाई को सरायकेला में पार्टी के महासम्मेलन सह संगठनात्मक चिंतन शिविर मिशन-2019 को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
बागुन सुम्बरूई समेत पुराने नेताओं ने तीनों जिले में पदास्थापित कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्षों को नौसिखिया बताया. निर्णय लिया गया कि तीनों जिला के अध्यक्षों को नहीं हटाये जाने तक मिशन 2019 के सफल नहीं होने की बात आलाकमान के पास रखी जायेगी. मौके पर कालीपद सोरेन, राज कुमार रज्जक, संजय चक्रवर्ती, पुरेंद्र हेंब्रम, नंदलाल गोप, राम सिंह सवैया, साधुचरण कुंटिया, शकीला बानो, पार्वती तामसोय, तुरी सुंडी, शेख तैयब अली, रविद्र मंडल, गंभीर सिंह, प्रमोद सिंह आदि उपस्थित थे.
