हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया स्थित एनएच-75 ई पर इलीगाडा रेलवे फाटक के पास पुलिया पर सोमवार की रात आठ बजे 10 अपराधियों ने गोरेडुबा निवासी पंजाब चातोम्बा (29) से मारपीट कर लूटपाट की. अपराधियों ने उसकी बाइक, मोबाइल व 800 रुपये लूट लिए. घटना की जानकरी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी. पंजाब चातोम्बा ने बताया कि वह चाईबासा से अपने गांव गोरेडुबा लौट रहे थे. पुलिया पर आठ से 10 युवकों ने उसकी बाइक रुकवाई. सभी नशे में थे.
एनएच पर राहगीर से लूट, हत्या की धमकी
हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया स्थित एनएच-75 ई पर इलीगाडा रेलवे फाटक के पास पुलिया पर सोमवार की रात आठ बजे 10 अपराधियों ने गोरेडुबा निवासी पंजाब चातोम्बा (29) से मारपीट कर लूटपाट की. अपराधियों ने उसकी बाइक, मोबाइल व 800 रुपये लूट लिए. घटना की जानकरी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी. […]

युवकों ने मारपीट की. उसकी बजाज डिस्कवर लूट ली. वहीं पॉकेट से मोबाइल व आठ सौ रुपये छीन लिया. वह किसी तरह भागकर घर पहुंचा. सोमवार देर शाम तक थाने में शिकायत नहीं की गयी थी.
करीब 10 अपराधियों ने बाइक, मोबाइल व 800 रुपये लूट लिये
इलीगाडा रेल फाटक के पास पुलिया पर हुई घटना
घटना की जानकारी देने पर हत्या की दी धमकी
लूट की घटना के लिए थानेदार हो चुके हैं सस्पेंड
गौरतलब हो कि कुछ माह पूर्व हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र से किरीबुरू व झींकपानी के एक-एक व्यक्ति से लूट हो चुकी है. लूट की घटना को देखते हुए एसपी ने कुछ माह पहले एक थानेदार को सस्पेंड कर चुके हैं. इसके बावजूद पुलिस हाइवे पर हो रही लूट रोकने में नाकामयाब रही है.