पीजी भवन निर्माण में गड़बड़ी की जांच हो

केयू: छात्र प्रतिनिधि ने प्रतिकुलपति व कुलपति को लिखा पत्र चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के नये पीजी भवन निर्माण में अनियमितता का अारोप लगाकर छात्र प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह को पत्र लिखकर जांच की मांग की. छात्र प्रतिनिधि कार्तिक महतो ने कहा कि पीजी भवन निर्माण […]

केयू: छात्र प्रतिनिधि ने प्रतिकुलपति व कुलपति को लिखा पत्र

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के नये पीजी भवन निर्माण में अनियमितता का अारोप लगाकर छात्र प्रतिनिधियों ने मंगलवार को कुलपति डॉ आरपीपी सिंह व प्रतिकुलपति डॉ रंजीत सिंह को पत्र लिखकर जांच की मांग की. छात्र प्रतिनिधि कार्तिक महतो ने कहा कि पीजी भवन निर्माण के कुछ दिनों बाद ही दरार व रिसना आरंभ हो गया है. भवन का उद्घाटन 12 अप्रैल 2016 को हुआ था. वर्तमान में भवन का पुन: निर्माण (मरम्मति) कार्य चल रहा है.
उन्होंने पत्र में मरम्मत कार्य रोकने की मांग की है. गेस्ट हाउस, छात्रावास, पुस्तकालय का टेंडर रद्द करने की मांग : छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि विवि में गेस्ट हाउस, छात्रावास व पुस्तकालय के लिए टेंडर निकाला गया था. इस कार्य को ठेकेदार गौतम ओझा को सौंपा गया है. यह टेंडर रद्द कर पुन: किसी अच्छे ठेकेदार को सौंपा जाये. ठेकेदार श्री ओझा ही नये पीजी भवन का निर्माण कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >