प्रज्ञा केंद्रों में दर्ज होगा ऑनलाइन एफआइआर

डीसी ने अफसरों को दिया आदेश आंगनबाड़ी सेविका, सहकायिका को मिलेगी कम्प्यूटर की ट्रेनिंग प्रज्ञा केंद्रों में जाति, आवासीय के आठ हजार प्रमाण पत्र पेंडिंग चाईबासा : प्रज्ञा केंद्रों में ऑनलाइन एफआइआर दर्ज किया जायेगा. जिले में यह व्यवस्था शीघ्र शुरू हो जायेगी. सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई ई-गर्वेनेंस की बैठक में डीसी ने […]

डीसी ने अफसरों को दिया आदेश

आंगनबाड़ी सेविका, सहकायिका को मिलेगी कम्प्यूटर की ट्रेनिंग
प्रज्ञा केंद्रों में जाति, आवासीय के आठ हजार प्रमाण पत्र पेंडिंग
चाईबासा : प्रज्ञा केंद्रों में ऑनलाइन एफआइआर दर्ज किया जायेगा. जिले में यह व्यवस्था शीघ्र शुरू हो जायेगी. सोमवार को समाहरणालय सभागार में हुई ई-गर्वेनेंस की बैठक में डीसी ने इसपर कार्य शुरू करने का आदेश दिया. उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने एसपी से बातकर इसे जिला में लागू करने की बात कही. प्रज्ञा केंद्रों में ऑनलाइन एफआइआर दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन प्रज्ञा केंद्र में आकर देना होगा. आवेदनकर्ता को आवेदन के साथ अपना परिचय पत्र भी देना होगा. राशन कार्ड, वोटर कार्ड या सरकार की ओर से जारी कोई भी पहचान पत्र देना होगा.
प्रज्ञा केंद्र संचालक आवेदनकर्ता के आवेदन को संबंधित थाना में भेज देंगे. आवेदनकर्ता को एक शिकायत नंबर भी प्रज्ञा केंद्र से दिया जायेगा. इसके साथ ही जो प्रज्ञा केंद्र पंचायत भवन में नहीं चल रहे हैं, उनको एक सप्ताह के अंदर पंचायत भवन में शिफ्ट करने का आदेश दिया. जिले में प्रज्ञा केंद्रों से बनने वाले जाति, आवासीय, आय समेत अन्य प्रमाण पत्र मिलाकर कुल आठ हजार प्रमाण पत्र पेंडिंग हैं. डीसी ने पेंडिंग प्रमाण पत्रों को शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया. अनुमंडल स्तर पर एसडीओ व जिला स्तर पर एडीसी को इसकी मॉनीटरिंग करने का डीसी ने आदेश दिया.
आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं को कम्प्यूटर की ट्रेनिंग देने का डीसी ने आदेश दिया. मौके पर एडीसी जयकिशोर प्रसाद, डीआइओ सुशील कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >