दो घंटे विलंब से चक्रधरपुर पहुंची गीतांजलि एक्सप्रेस
चक्रधरपुर : गीतांजलि के मनोहरपुर स्टेशन पहुंचते ही इंजन फेल हो गया. इसके कारण गीतांजलि करीब दो घंटे विलंब से चक्रधरपुर स्टेशन पहुंची.
जानकारी के अनुसार रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग स्थित मनोहरपुर स्टेशन के समीप गीतांजलि का इंजन फेल हो गया. रेल चालकों ने इंजन को दुरुस्त करने का काफी प्रयास किया. ठीक नहीं होने पर रेलवे परिचालन विभाग ने चक्रधरपुर से अतिरिक्त इंजन को मनोहरपुर भेजा. इसके बाद मनोहरपुर से चक्रधरपुर गीतांजलि एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई. घटना सुबह साढ़े छह बजे की है. इंजन फेल होने कारण पता नहीं चल सका है.
मनोहरपुर/गोइलकेरा/सोनुवा
