अपराधियों ने टाटा मैजिक फूंका

आनंदपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी नीचे टोली में घर के सामने खड़ी थी गाड़ी मनोहरपुर : आनंदपुर थानांर्तगत कुर्थाबेड़ा गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक टाटा मैजिक वाहन को फूंक दिया. इस संबंध में कुर्थाबेड़ा गांव निवासी वाहन मालिक सहाय लुगून ने मनोहरपुर थाने में अज्ञात के […]

आनंदपुर

थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जांच जारी
नीचे टोली में घर के सामने खड़ी थी गाड़ी
मनोहरपुर : आनंदपुर थानांर्तगत कुर्थाबेड़ा गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक टाटा मैजिक वाहन को फूंक दिया. इस संबंध में कुर्थाबेड़ा गांव निवासी वाहन मालिक सहाय लुगून ने मनोहरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि कुर्थाबेड़ा के नीचे टोली में सलमोन लुगून के घर के सामने उन्होंने शनिवार की शाम अपनी टाटा मैजिक वाहन खड़ा किया था.
रात में अज्ञात अपराधियों ने टाटा मैजिक वाहन (जेएच 05 एटी/ 6357) को आग के हवाले कर दिया. इससे वाहन का सीट, वायरिंग, पिछला बायां टायर, स्टेपनी टायर, बैटरी, तेल टंकी व गाड़ी के हुड इत्यादि जलकर खाक हो गया. रविवार की सुबह वह वाहन निकालने पहुंचे, तो वाहन जल रहा था. सहाय ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझायी. इस बावत मनोहरपुर थाना प्रभारी गिरवरधारी प्रसाद केशरी ने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >