चाईबासा: एलबीएसएम कॉलेज के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा में ओएसडी के रूप में पदस्थापित डॉ अशोक कुमार झा को विश्वविद्यालय का कुलानुशासक (प्रॉक्टर) बनाया गया है. डॉ झा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में प्रॉक्टर का पदभार संभाल लिया. डॉ झा करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के मैथिली विभाग में 19 वर्षों तक प्राध्यापक रहे. साथ ही कॉलेज के जन संपर्क पदाधिकारी का कार्यभार भी संभाला. इसके बाद करीब एक सप्ताह पूर्व उन्हें स्थानांतरित कर विश्वविद्यालय में ओएसडी बनाया गया था. डॉ झा साहित्य एकेडमी, भारत सरकार मैथिली एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी हैं. मैथिली में उनके दर्जन भर पुस्तकें भी प्रकाशित हुई हैं.
डॉ अशोक कुमार झा बने केयू के प्रॉक्टर
चाईबासा: एलबीएसएम कॉलेज के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना शाखा में ओएसडी के रूप में पदस्थापित डॉ अशोक कुमार झा को विश्वविद्यालय का कुलानुशासक (प्रॉक्टर) बनाया गया है. डॉ झा ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में प्रॉक्टर का पदभार संभाल लिया. डॉ झा करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के मैथिली विभाग में 19 वर्षों तक प्राध्यापक रहे. […]
