प्रेमी युगल को िजंदा जलाने से रोका तो पुिलस पर हमला, हवाई फायरिंग
चक्रधरपुर : समान गोत्र की लड़की के साथ प्रेम करना कराईकेला थाना के लाड़ुपोदा गांव के युवक और उसके परिजनों को भारी पड़ रहा है. गांव की पंचायत ने इसे आिदवासी परंपरा के िखलाफ बताया है. साथ ही युवक और युवती दोनों को िजंदा जलाने का फरमान सुनाया. इससे पहले की ग्रामीण दोनों को िजंदा […]
चक्रधरपुर : समान गोत्र की लड़की के साथ प्रेम करना कराईकेला थाना के लाड़ुपोदा गांव के युवक और उसके परिजनों को भारी पड़ रहा है. गांव की पंचायत ने इसे आिदवासी परंपरा के िखलाफ बताया है. साथ ही युवक और युवती दोनों को िजंदा जलाने का फरमान सुनाया.
इससे पहले की ग्रामीण दोनों को िजंदा जलाते मामले की जानकारी होने पर पुिलस वहां पहुंची और युवक और युवती को अपनी सुरक्षा में ले िलया. दोनों को पुिलस थाने ले आयी. दूसरी ओर आक्रोिशत ग्रामीण युवक के घर और परिजनों को जलाने की कोिशश की.
जानकारी िमलने पर थाना प्रभारी बिग्गा तिर्की पुिलस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेिकन वहां मौजूद करीब 600 आक्रोिशत ग्रामीणों ने युवक-युवती को सौंपे जाने की मांग को लेकर उन्हें बंधक बना िलया. पुिलस बल को छुड़ाने के लिए डीएसपी सुबोधकांत जायसवाल तीन जीप फोर्स के साथ पहुंचे. लेिकन वे भी बंधक बना िलये गये. िस्थति िनयंत्रण से बाहर होते देख चाईबासा से अितरिक्त पुलिस बल भेजा गया.
इसके बाद लाठी चार्ज और पांच राउंड हवाई फायरिंग करते हुए डीएसपी, थाना प्रभारी, चक्रधरपुर इंस्पेक्टर रतन कुमार व सभी जवानों को ग्रामीणों से मुक्त कराया. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और पथराव भी िकया, जिसमें चार जवान घायल हो गये. जवानों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. गांव में तनाव बना हुआ है. कुछ ग्रामीणों के भी घायल होने की खबर है.
जानकारी के अनुसार लाड़ुपोदा गांव में आदिवासी समुदाय के एक ही जाति के युवक-युवती में प्रेम संबंध था. इस दौरान युवती पांच माह की गर्भवती हो गयी. इसकी खबर ग्रामीणों को मिली. इसके बाद युवक व युवती के खिलाफ गांव में पंच बैठे. पंच ने युवक -युवती के प्रेम संबंध को आदिवासी समाज में कलंक माना. ग्रामीणों ने फैसला लिया िक युवक एवं युवती को जिंदा जला दिया जाये.