चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में पारा मेडिकल पद के लिये अनुबंध पर सीधी बहाली प्रक्रिया शुरु की गयी है. इसमें 21 पारा मेडिकल पद के लिये 293 अभ्यर्थियों ने आवेदन भरा. गुरुवार को रेलवे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रभारी के चैंबर में 187 स्टाफ नर्स के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक स्टॉफ नर्स का साक्षात्कार लिया गया. इस दौरान वरीय मंडल कार्मिक पदाधिकारी डीएन दिग्गी,
स्वास्थ विभाग के प्रभारी डॉ एस सरेन, डॉ जी सोरेन ने अभ्यर्थियों से संबंधित तमाम कागजात की जांच की. देर रात तक अभ्यर्थी आवेदन जमा करते रहे. मालूम रहे कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में स्टॉफ नर्स के छह पद (सामान्य कोटि में 3, एससी में एक व ओबीसी में 2), हेल्थ व मलेरिया इंस्पेक्टर के 10 पद (सामान्य कोटि के 5, एससी के एक, एसटी के एक व ओबीसी के 3 पद), फर्मासिस्ट के 4 पद (सामान्य कोटि के 2, एससी के एक व ओबीसी के एक) व लैब अधीक्षक एक पद पर सीधी बहाली की जानी है.
