मैया यशोदा, ये तेरा कन्हैया...

चक्रधरपुर : गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में धूमधाम के साथ एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुबोधकांत जायसवाल ने एनसीसी का झंड़ोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर किया. इसके पूर्व एनसीसी कैडेटों ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस क्रम में प्रो […]

चक्रधरपुर : गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में धूमधाम के साथ एनसीसी दिवस समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुबोधकांत जायसवाल ने एनसीसी का झंड़ोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर किया. इसके पूर्व एनसीसी कैडेटों ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

इस क्रम में प्रो एके त्रिपाठी ने विस्तार पूर्वक एनसीसी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. समारोह में विशिष्ट अतिथि रांची से आये कंपनी हवलदार मेजर निमा सिरपा, कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान, समाजसेवी विनोद साहु, प्रवीर प्रमाणिक, एंथोनी फरनांडो, अंजलिना फरनांडो, डॉ अरूण कुमार, डॉ श्रीनिवास कुमार, डॉ आरके सिंह, प्रो सीपी शर्मा, प्रो आरबी मोहांती, प्रो गीता सोय, प्रो प्रमोद कुमार, प्रो उमाशंकर सिंह, प्रो एके त्रिपाठी आदि उपस्थित थे.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में लेवन हाईबुरू, सोनामुनी हेंब्रम, अमरजीत सामाड, पदमनी गुईया, आरती गागराई, मंजू सोय, नरगीस दोंगो ने हैप्पी वेलकम, हैप्पी वेलकम गीत, मुस्कान कुमारी ने मैया योशदा, ये तेरा कन्हैया, पन घट में पकड़ी है बहिंया, सोनी कुमारी, मोनी कुमारी, लक्ष्मी महतो, राखी गागराई, पुष्पा ने इंधीडा मिडुवा गई थी मोरे सैंया, आनंद एंड ग्रुप ने जय देवा श्री गणेशा देवा, इंद्रजीत मुंडा ग्रुप ने दारू वाली, दारू पिला, पूजा यादव ने प्रेम रतन धन पायो आदि संगीत पर नृत्य प्रस्तुत किये.
समारोह में थे मौजूद
मौके पर सेक्रेट हार्ट इंगलिश स्कूल की प्राचार्या अंजलिना फरनांडो, महात्मा गांधी एनसीसी प्रभारी गुरूचरण महतो, जयंती सामाड, तजम्मुल हुसैन, महफुजूर रहमान, मनसा महतो समेत काफी संख्या में कॉलेज के शिक्षक-शिशिकाएं, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे. समारोह में मंच संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर मीनोती देहुरी ने की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >