सरायकेला जेल ब्रेक का आरोपी गिरफ्तार
चाईबासा : रायकेला जेल तोड़ कर भागने वाले छह अपराधियों में से एक डबल मर्डर का आरोपी खरसावां के बेगनाडीह निवासी राखाल कांडेयांग को मुफ्फिसल पुलिस ने बुधवार की सुबह चाईबासा के सरायकेला मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. जेल से फरार होने के पांच साल बाद वह पुलिस की गिरफ्त […]
चाईबासा : रायकेला जेल तोड़ कर भागने वाले छह अपराधियों में से एक डबल मर्डर का आरोपी खरसावां के बेगनाडीह निवासी राखाल कांडेयांग को मुफ्फिसल पुलिस ने बुधवार की सुबह चाईबासा के सरायकेला मोड़ से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. जेल से फरार होने के पांच साल बाद वह पुलिस की गिरफ्त में आया है.
वह ओड़िशा के जोड़ा में अनंत नाम से मजदूर के रूप में काम कर रहा था. एसपी डॉ माइकल राज को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुफ्फिसल थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने आरोपी को सरायकेला मोड़ से घर दबोचा और सरायकेला पुलिस को सौंप दिया.
पांच गिरफ्तार व एक हो चुका है ढेर : सरायकेला जेल तोड़ कर 17 अगस्त 2011 को भागे तीन नक्सली समेत छह कैदियों में से चार को जहां पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. हार्डकोर नक्सली रवि सिंह मुंडा 11 सितंबर 2011 को आदित्यपुर में