चाईबासा : एनएम-एएनएम की मांगों पर सरकार ने नहीं लिया संज्ञान

आक्रोशित हो निकाली रैली चाईबासा : रखंड राज्य एनआरएचएम के तहत जीएनएम और एएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से रैली निकाली. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं करने पर आक्रोशित अनुबंध कर्मचारियों ने रैली के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये. 15 जनवरी से हड़ताल पर […]

आक्रोशित हो निकाली रैली

चाईबासा : रखंड राज्य एनआरएचएम के तहत जीएनएम और एएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ ने बुधवार को सदर अस्पताल परिसर से रैली निकाली. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं करने पर आक्रोशित अनुबंध कर्मचारियों ने रैली के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाये. 15 जनवरी से हड़ताल पर बैठी जीएनएम और एएनएम की मांगों पर अब तक सरकार ने कोई संज्ञान नहीं लिया.
अनुबंध के तहत उन्होंने कार्य करने पर आपत्ती जताई है तथा समायोजित कर वेतन में बढ़ोत्तरी करने की मांग सरकार के समक्ष रखी है. रांची में स्वास्थ्य मंत्री के घेराव के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला.
इसके बाद सदर प्रखंड, चक्रधरपुर, गोईलकेरा, सरायकेला, खरसावां आदि कई जगह की जीएनएम और एएनएम ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया. रैली में भारी संख्या में विभिन्न प्रखंडों की जीएनएम और एएनएम शामिल थीं. हड़ताल पर बैठी अनुबंध कर्मचारियों को इससे पूर्व काम पर लौटने का आदेश दिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >