जोड़ा पुलिस का सीमावर्ती झारखंड क्षेत्र में छापा

बड़बिल : ध्रा बैंक के जोड़ा शाखा से लूट मामले में जोड़ा पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. घटना के तीसरे दिन तक पुलिस बैंक के निकट दुकानों में लगे सीसीटीवी की तलाश कर रही है. दूसरी तरफ मंगलवार को जोड़ा पुलिस सीमावर्ती झारखंड राज्य के कई क्षेत्रों में छापेमारी की है. बताया जा रहा […]

बड़बिल : ध्रा बैंक के जोड़ा शाखा से लूट मामले में जोड़ा पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.

घटना के तीसरे दिन तक पुलिस बैंक के निकट दुकानों में लगे सीसीटीवी की तलाश कर रही है. दूसरी तरफ मंगलवार को जोड़ा पुलिस सीमावर्ती झारखंड राज्य के कई क्षेत्रों में छापेमारी की है.
बताया जा रहा है कि जोड़ा पुलिस नोवामुंडी से लेकर चाईबासा तक कई क्षेत्रों में मिली सुराग के अनुसार छापेमारी कर रही है. अपराधी लूट के बाद सीसीटीवी कैमरा की मुख्य यूनिट सीपीयू को साथ ले गये. अब पुलिस बैंक के निकट स्थित किस दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है, उसकी पड़ताल कर रही हैं. जांच में शामिल एक पुलिस ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि झारखंड के कई क्षेत्रों में छापेमारे की जा रही है. अपराधियों के सुराग पुलिस को मिले हैं. जल्द आरोपी गिरफ्त में आ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >