दो करोड़ से सीधा होगा एस मोड़

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित एस मोड़ दो करोड़ रुपये की लागत से सीधा होगा. एस मोड़ पुलिया व सड़क सीधाकरण निर्माण से पूर्व बुधवार को भूमि पूजन हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विधायक कृष्णा गागराई, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक षाड़ंगी मौजूद थे. एस मोड़ के समीप सुबह 10 […]

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित एस मोड़ दो करोड़ रुपये की लागत से सीधा होगा. एस मोड़ पुलिया व सड़क सीधाकरण निर्माण से पूर्व बुधवार को भूमि पूजन हुआ. भूमि पूजन कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मण गिलुवा, विधायक कृष्णा गागराई, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक षाड़ंगी मौजूद थे. एस मोड़ के समीप सुबह 10 बजे से भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू हुआ. सांसद श्री गिलुवा व विधायक श्री गागराई कई मिनट तक पूजन में शामिल होकर इस पुलिया को क्षेत्र के लिये काफी महत्वपूर्ण बताया.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिप सदस्य दिनेश चंद्र नंदी, सुरेश साव, रूपेश साव, पप्पु साव, परविंदर चौहान, संजय पासवान, बुलटन रवानी, हरि ओम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे.
िवधायक ने दिया धन्यवाद: खरसांवा के विधायक कृष्णा गागराई ने कहा कि एस मोड़ को सीधा करने के लिये विधानसभा में मांग रखे थे. राज्य व केंद्र सरकार योजना बद्ध तरीके से जनहित व क्षेत्र के लिये बेहतर कार्य कर रही है. एस मोड़ को लोग जान लेवा मोड़ के नाम से पुकारते हैं. इस पुलिया का निर्माण होना अति आवश्यक था. एस मोड़ सीधा करने व पुलिया निर्माण की स्वीकृति के लिये भारत सरकार को धन्यवाद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >