यूजी व पीजी में सिर्फ एक बार होगा पंजीकरण

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में यूजी व पीजी में अब विद्यार्थियों को केवल एक बार ही नामांकन होगा. जिससे विद्यार्थियों का पैसा व समय की बचत होगी. साथ ही यूजी व पीजी के डिग्री के लिए केवल एक बार ही कोल्हान विश्वविद्यालय में पंजीकरण किया जायेगा. विद्यार्थी एक ही पंजीकरण संख्या में स्नातक […]

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में यूजी व पीजी में अब विद्यार्थियों को केवल एक बार ही नामांकन होगा. जिससे विद्यार्थियों का पैसा व समय की बचत होगी. साथ ही यूजी व पीजी के डिग्री के लिए केवल एक बार ही कोल्हान विश्वविद्यालय में पंजीकरण किया जायेगा. विद्यार्थी एक ही पंजीकरण संख्या में स्नातक व स्नात्कोत्तर की पढ़ाई कर सकेंगे.

जिससे विद्यार्थियों में काफी उत्साह है. यूजी के विद्यार्थियों को सिर्फ पार्ट-1 में नामांकन के लिए कॉलेज से फार्म खरीदेंगे. उसके बाद पार्ट -2 व 3 पास करने पर विद्यार्थियों को नामांकन फार्म खरीदने की आवश्यकता नहीं है. केवल विद्यार्थी बैंक चलान में सत्र फी कटवा कर अपना परीक्षा प्रवेश पत्र व मार्क सीट के साथ जमा करेंगे. इस तरह पीजी के विद्यार्थी के पार्ट-1 में नामांकन फार्म के साथ अपना नामांकन करेंगे. परंतु पीजी पार्ट-1 में केवल सत्र फी जमा करेंगे. दोनों डिग्री के लिए यूजी पार्ट-1 का पंजीकरण संख्या का उपयोग करेंगे. इस तरह की प्रक्रिया कॉलेज में लागू हो चुका है.

इस तरह की प्रक्रिया से 1900 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ मिलेगा. मालूम रहे कि अब तक हर वर्ष नामांकन व पंजीकरण कराना पड़ता था.

विद्यार्थियों का बचेगा समय

जेएलएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान ने कहा कि केयू द्वारा किये गये इस पहल में विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा. विद्यार्थियों को बार-बार कतार में लग कर नामांकन फार्म खरीदने, सत्यापन करवाने व चलान कटवाने की परेशानी दूर हो गयी है. अब विद्यार्थियों को नामांकन में किसी प्रकार की परेशानियां उत्पन्न नहीं होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >