4.30 घंटे जाम रहा चाईबासा-भरभरिया मार्ग

तांतनगर : डोबरोबासा के युवक गुलशन बिरुली की हिरासत में लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने तांतनगर पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण चाईबासा-भरभरिया सड़क पर बैठ गये और जाम लगा दिया. दोपहर एक बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5.30 बजे तक जारी रहा. देर शाम बड़ी […]

तांतनगर : डोबरोबासा के युवक गुलशन बिरुली की हिरासत में लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने तांतनगर पुलिस चौकी के सामने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण चाईबासा-भरभरिया सड़क पर बैठ गये और जाम लगा दिया. दोपहर एक बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन शाम 5.30 बजे तक जारी रहा. देर शाम बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक सड़क से हटाकर जाम खत्म कराया. ग्रामीणों के आंदोलन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी पूर्ति कर रही थी.

दरअसल नौ दिसंबर को ही जेल से छूटे गांव के गुलशन बिरूली को बाइक चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को तांतनगर पुलिस के सहयोग से राजनगर पुलिस ने डोबरोबासा से गिरफ्तार कर लिया. हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सुबह छोड़ दिया था. पुलिस द्वारा रात में गुलशन के साथ मारपीट किये जाने की सूचना सुबह ग्रामीणों को मिली.
इसके बाद लोग जिप सदस्य के नेतृत्व में ग्रामीण तांतनगर ओपी पहुंच गये पुलिस पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया. जाम में दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में गाड़ियां फंस गयी. दोपहर एक बजे से लगा जाम शाम 5.30 बजे तक जारी था. बाद में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को बुलाया गया और बलपूर्वक पुलिस ने जाम खत्म कराया. इसके बाद इंस्पेक्टर केके महतो घटनास्थल पहुंचे तथा आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की. उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे से गांव में पुलिस मुंडा को सूचित करके जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >