चक्रधरपुर : चक्रधरपुर गुदड़ी बाजार पट्टी स्थित कपड़ा दुकान के मालिक उज्जवल सिंह व तंबाकू पट्टी स्थित ज्वेलरी दुकान के मालिक सोनी बर्मन के साथ मंगलवार को जमकर मारपीट हुई.
मारपीट की घटना एक छोटी सी बात को लेकर हुई. जानकारी के मुताबिक लगभग एक बजे कपड़ा व्यवसायी उज्जवल सिंह व ज्वेलरी दुकान के मालिक श्री बर्मन के साथ मारपीट की घटना घटी. पहले सोनी बर्मन व उज्जवल सिंह के बीच ज्वेलरी दुकान में मारपीट हुयी. उज्जवल सिंह ने सोनी बर्मन को कुर्सी उठा कर मारा. इससे सोनी बर्मन जख्मी हो गया. इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर सोनी बर्मन के दो भाइयों ने उज्जवल सिंह को दमभर मारा.
मौके पर पुलिस पहुंच कर दोनों पक्ष को छुड़ाया. दोनों घायल को अनुमंडल अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया. इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया. चक्रधरपुर थाना में दोनों पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ. घटना के दौरान तंबाकू पट्टी रोड में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. बताया जाता है कि लड़ने वाले व्यक्ति एक दुसरे के दोस्त हैं.
