ट्रेन से कट कर युवक की मौत

चाईबासा : शान काली मंदिर रोड निवासी विजय चटर्जी (28) ने शनिवार की देर रात पंड्राशाली के पास ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता सुकुमार चटर्जी के मुताबिक उनका पुत्र एक महीने से तनाव में था. शनिवार की रात उसने किसी समय ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. रविवार की […]

चाईबासा : शान काली मंदिर रोड निवासी विजय चटर्जी (28) ने शनिवार की देर रात पंड्राशाली के पास ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता सुकुमार चटर्जी के मुताबिक उनका पुत्र एक महीने से तनाव में था.
शनिवार की रात उसने किसी समय ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. रविवार की सुबह पुलिस का फोन आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई.
विजय का मानसिक इलाज भी चल रहा था. वह अगरबत्ती सेल्समैन के रूप में काम करता था. शनिवार को भी उसने अगरबत्ती की सप्लाई की थी. परिवार वाले यह नहीं समझ पा रहे है कि दिन भर ठीक रहने के बावजूद उसने रात में आत्महत्या क्यों की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >