सुरा बिरुली पोटो हो अवार्ड से सम्मानित

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष सुरा बिरुली को शहीद पोटो हो 1837 मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. फिल्ड व सोशल मीडिया में हो समाज के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया. वही सर्वश्रेष्ठ जानकारी के लिए सोनुवा की श्रीमती लतिता बोदरा को हो गोल्डन अवार्ड के […]

चाईबासा : आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष सुरा बिरुली को शहीद पोटो हो 1837 मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है. फिल्ड व सोशल मीडिया में हो समाज के बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया.
वही सर्वश्रेष्ठ जानकारी के लिए सोनुवा की श्रीमती लतिता बोदरा को हो गोल्डन अवार्ड के लिए चुना गया है. दोनों अवार्ड हो सोसाइटी ऑफ इंडिया प्रोजेक्ट हो विजन 2020 और प्रोजेक्ट हो गोल्डन फ्यूचर के संयुक्त तत्वावधान में दिये गये.
अवार्ड के चयन ज्यूरी बोर्ड में बेंगलुरु के प्रधान बिरूवा, इंदौर के कृपा सिंघु पुरती, दिल्ली के महेश पूर्ति, रांची के शशि देवगम, किरीबुरू के गीता मेलगांडी, नोयडा की नागीश्री पूर्ति, ओड़िशा की जयश्री गागराई मुंडा, हरियाणा की मनि सिरका शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >