सारंडा-पोड़ाहाट एक्शन प्लान के तहत महिला समूहों को दिये गये लाइसेंस
आग्रह पर 41 लाभुकों का राशन कार्ड ट्रांसफर
अनुमंडल पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला बंदगांव प्रखंड का दौरा के क्रम में जलासार पंचायत के कोलेयडा गांव गये थे. जहां राशन लाभुकों ने अपनी परेशानी का जिक्र किया था और जरकंडी गांव में राशन कार्ड स्थानांतरित करने का आग्रह किया था. इस आग्रह को स्वीकार करते हुए एसडीएम ने सभी विभागीय प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए राशन कार्ड को स्थानांतरित कर दिया गया है.
कोलेयडा के 21 बीपीएल कार्डधारी एवं 20 अंत्योदय कार्डधारी को ग्राम जरकंडी में यूथ मार्शल महिला मंडल लाइसेंस संख्या 23/2009 के यहां स्थानांतरित कर दिया गया है.
