टाटा मैजिक की टक्कर में लूथरेन का छात्र गंभीर

चाईबासा : टाटा मैजिक(छोटा हाथी) की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह 11 बजे लूथरेन विद्यालय के सातवीं कक्षा का छात्र राजू बानरा घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर है. मंगलवार की सुबह राजू स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से अपने घर रायहातु जा रहा […]

चाईबासा : टाटा मैजिक(छोटा हाथी) की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह 11 बजे लूथरेन विद्यालय के सातवीं कक्षा का छात्र राजू बानरा घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
उसकी हालत गंभीर है. मंगलवार की सुबह राजू स्कूल की छुट्टी होने पर साइकिल से अपने घर रायहातु जा रहा था. इस दौरान पुलहातु-मौजाडींबा के बीच सामने से आ रही टाटा मैजिक ने उसे धक्का मार दिया था. दुर्घटना में राजू के सिर पर गंभीर चोट आयी है. दुर्घटनाग्रस्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है.
दुर्घटना में बाइक सवार घायल
चाईबासा. होंडा शो रूम के समक्ष बाइक दुर्घटना में मंगलवार की दोपहर कमारहातु निवासी मानकी देवगम घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोपहर लगभग दो बजे मानकी चाईबासा से कमारहातु स्थित अपने घर लौट रहा था. इस दौरान होंडा शो रूम समक्ष पीछे से आ रही एक बाइक ने उसके बाइक को टक्कर मार दी थी. जिसके कारण वे बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े. उनके दाये पैर में गंभीर चोट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >