बाल श्रम : तीन साल पहले रांची का युवक काम दिलाने के बहाने ले गया था
चाईबासा : नाबालिग बच्ची को बहला फुसला कर दिल्ली ले जाने के मामले में रांची निवासी मुन्ना अंसारी के खिलाफ आहतु थाने में मामला दर्ज किया गया है. टोंटो थाना क्षेत्र के देवझोरी गांव निवासी श्रीमती सुनाय सिंकु ने अपनी शिकायत में बताया है कि तीन साल पहले उसकी बेटी को रांची निवासी मुन्ना अंसारी काम दिलाने के नाम पर ले गया था. जिसके बाद उसे दिल्ली भेज दिया.
फिलहाल उसकी बेटी दिल्ली में किसी घर पर काम कर रही है. उसे वहां बंधक बनाकर काम करवाया जा रहा है. फोन में कई बार बात हुई. लेकिन वे लोग उसकी बेटी को घर नहीं आने दे रहे है.
दिल्ली में बेची गयी युवती पहुंची घर
चाईबासा : काम के नाम पर दिल्ली लेकर बेची गयी मनोहरपुर के बादुबासा गांव की मेवल चांपिया घर लौटने में सफल रही. सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने युवती को उसके परिवार के हवाले किया. युवती को लेने उसका भाई सानीका चांपिया अपनी पत्नी के साथ आया था.
पिछले साल अगस्त माह में युवती को गांव के करम सिंह सरदार नौकरी का लालच देकर दिल्ली ले गया था. जहां उसे बेच दिया गया था. बाद में वह दिल्ली से भागकर उत्तराखंड पहुंच गयी थी. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने उसे रेसक्यू कर चाईबासा भेजा. सोमवार को कोर्ट में युवती का बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया गया. इस मौके पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के विकास दोदराजा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी नीतू सिन्हा उपस्थित थी.
