पति से नाराज पत्नी ने पीया कीटनाशक
चाईबासा : टोंटोबासा निवासी सुनीता बानरा शनिवार को कीटनाशक पीने से गंभीर हो गई. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है.
पति सूरज बानरा उर्फ चोको बानरा के साथ शुक्रवार को उसका झगड़ा हुआ था. जिसके बाद उसका पति उसे बगैर कुछ बताये शनिवार सुबह टाटा चला गया था. गुस्से में आकर दोपहर को उसने जहर पी लिया. पड़ोसियों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था.
