दीवारों में पड़ी दरार, बाल-बाल बचे लोग

मनोहपपुर : मनोहरपुर शहरी क्षेत्र में भूकंप से लोगों की सांसें थम गयी. कई घरों के छत के प्लास्टर नीचे गिर गया,तो कई घरों के दीवारों में दरारें,फर्श में दरारें पड़ गयी है. दोपहर में आये भूकंप के ज्यादा असर मनोहरपुर के तराई इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों व मकानों में देखने को […]

मनोहपपुर : मनोहरपुर शहरी क्षेत्र में भूकंप से लोगों की सांसें थम गयी. कई घरों के छत के प्लास्टर नीचे गिर गया,तो कई घरों के दीवारों में दरारें,फर्श में दरारें पड़ गयी है. दोपहर में आये भूकंप के ज्यादा असर मनोहरपुर के तराई इलाकों में रहने वाले लोगों के घरों व मकानों में देखने को मिला.
पलंग में लेटकर आराम कर रहे मुन्ना जैसे ही भूकंप के आभास से पलंग से उठे,वैसे ही छत का बड़ा हिस्सा उसी पलंग पर आ गिरा.जिससे वो तो बाल-बाल बच गये.वहीं बीस खोली निवासी पंचदेव चौधरी के घर के दीवारों में दरार आ गयी ,जबकि ललन चौधरी के नवनिर्मित मकान के फर्श व दीवारों में दरारें आ गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >